मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में रामेश्वर ठाुकर ने ली शपथ
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. के. पटनायक ने राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ठाकुर को हिन्दी में पद की शपथ दिलाई।
ठाकुर से पहले बलराम जाखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद ठाकुर को कर्नाटक से मध्य प्रदेश स्थानांतरित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल की पत्नी नर्मदा ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह, विपक्ष की नेता जमुना देवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications