कांग्रेस ने शुरू किया षडयंत्र : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कांग्रेस ने इस मामले में जिस प्रकार की प्रतिक्रिया दी है और जो अनर्गल आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय है।"
उन्होंने कहा, "रिपोर्ट के संसद में रखे जाने से पूर्व कांग्रेस ने षडयंत्र आरंभ कर दिया है।"
प्रसाद ने कहा, "भाजपा राम जन्मभूमि विवाद का रचनात्मक निदान चाहती है। पार्टी भगवान राम का भव्य मंदिर बनाए जाने की पक्षधर है।"
इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इसमें कौन सी बात छुपी हुई है। राम रथ यात्रा के जरिए एक षडयंत्र रचा गया था। लोगों को उकसाया गया था। चाहे वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी हों चाहे मुरली मनोहर जोशी हों या फिर उमा भारती।"
उन्होंने कहा, "लिब्राहन आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बाकी की कार्रवाई केंद्र को करना है।"
इस रिपोर्ट के पेश होने में 17 वर्ष लगने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "पेचीदा मामला था। इसमें क्या कहा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications