दुर्घटनाग्रस्त विमान का यात्री जीवित मिला
विमान में चालक दल के 11 सदस्यों समेत 153 लोग सवार थे। यात्रियों में तीन शिशु भी थे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोमोरोस द्वीप से 10 किलोमीटर की दूरी पर पानी में से तीन शव बरामद किए गए हैं।
एयरबस ए 310 यमन से होते हुए कोमोरोस द्वीपसमूह की राजधानी मोरानी जा रहा था तभी तड़के 1.51 बजे फ्लाइट कंट्रोलर का संपर्क विमान से कट गया।
इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने कोमोरोस द्वीप समूह के समीप कई शव और तेल की धार देखे जाने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications