सीमेंट व विनिर्माण क्षेत्र में हो रहा है सुधार
यहां एक कार्यक्रम में शंकर ने कहा, "सीमेंट और विनिर्माण क्षेत्र में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इसका अन्य क्षेत्रों पर बहुआयामी असर पड़ेगा।"
शंकर ने कहा, "हमें आशा है कि इन सेक्टरों में आगे सुधार होगा।"
इस साल मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 0.75 प्रतिशत की गिरावट आई थी वहीं मार्च में इसमें 1.4 फीसदी की दर से प्रगति हुई थी। विश्लेषकों का मानना है कि इसे शीघ्र सुधार के संकेत के रूप में देखा जा सकता है।
विश्व बैंक की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकर ने कहा कि उनका विभाग नौकरशाही की बाधा को दूर करने और उद्योग व व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम कर रहा है। विश्व बैंक ने कहा है कि देश में अब भी लालफीताशाही का राज है।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्त कारपोरेशन ने देश में लालफीताशाही को कम करने के लिए कदम उठाने की वकालत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications