आस्ट्रेलिया में सिख छात्र पर हमला
मेलबर्न, 30 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को निशाना बनाने की ताजा घटना में किशोरों के एक समूह ने 22 वर्षीय एक सिख छात्र को निशाना बनाया और उसकी पगड़ी खोलने तथा केश काटने की कोशिश की। दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
'डेलीन्यूज 365 डॉट कॉम' ने मंगलवार को खबर दी, "रेशम सिंह पर छह किशोरों ने हमला किया। उन्होंने उसकी पगड़ी खोलने और केश काटने की कोशिश की।"
सिंह ने बताया कि पहले समूह के लोग उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद वहां से चले गए थे। उसके बाद वे कुछ और लोगों के साथ कैंची लेकर आए और उन्होंने उसकी पगड़ी खोलने तथा केश काटने की कोशिश की।
आस्ट्रेलिया में गत 9 मई से जारी भारतीय छात्रों पर हमले की यह 19वीं घटना है। यह घटना मेलबर्न साऊथ के डांडेनबर्ग स्टेशन में सोमवार को हुई।
सिंह ने कहा, "मेरे दोस्तों ने मुझे बचा लिया। भारत में शिक्षा एजेंट्स में मुझे कभी इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि यहां का जीवन का इतना मुश्किल होगा।"
दो हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डांडेनबर्ग के इन युवकों की 13-15 वर्ष के बीच है।
आस्ट्रेलिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों में करीब 90,000 भारतीय छात्र पढ़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications