केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित करने की कोशिश की : न्यायाधीश
एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र एस. किरुबा और उसके पिता सी. कृष्णमूर्ति की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अदालत में यह टिप्पणी की। किरुबा पांडीचेरी के एक मेडिकल कॉलेज का छात्र है। हालांकि रघुपति ने मंत्री का नाम उजागर नहीं किया।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान रघुपति ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वह किसी तरह की सहूलियत देने में असर्मथ हैं।
रघुपति ने कहा कि बिना शर्त माफी नहीं मांगे जाने पर वह अपने आदेश में इसका जिक्र करेंगे।
साथ ही न्यायाधीश ने मामले को मुख्य न्यायाधीश एच. एल. गोखले को हस्तांतरित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications