दक्षिण अफ्रीका में स्वाइन फ्लू के 3 और मामले
प्रिटोरिया, 30 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में स्वाइन फ्लू के तीन और मामलों का पता चला है। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता फिदेल हदेबे ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि तीन संक्रमित व्यक्ति हाल में ब्रिटेन और अमेरिका से लौटे हैं। विभाग ने लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की है।
हेदेबे ने कहा, "मामले उजागर होने और थोड़ी सी अवधि में उनके नतीजे उपलब्ध होने से एच1एन1 बीमारी से निपटने में हमारी तैयारी का पता चलता है।"
बीमारी को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने कई उपाय किए हैं और हवाई अड्डों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 40 साल बाद किसी बीमारी को महामारी घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications