तिपाइमुख विवाद का हल बातचीत के जरिए करेंगे : हसीना
उन्होंने सोमवार को संसद को याद दिलाया कि अपने शासन के दौरान वर्ष 1997 में उन्होंने गंगा नदी के पानी को लेकर भारत से चल रहे विवाद का भी एक द्विपक्षीय संधि के जरिए समधान किया था।
हसीना ने वादा किया कि इस परियोजना के अध्ययन के लिए भेजे जाने वाले दल में विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
उन्होंने विपक्ष की नेता बेगल खालिदा जिया से कहा, "क्या आपलोग इस समस्या का समाधान चाहते हैं या फिर इस विवाद को तूल देना चाहते हैं। इस परियोजना के अध्ययन के लिए भेजे जाने वाले दल में यदि बीएनपी अपने प्रतिनिधियों को भेजना चाहती हैं तो वे निश्चित तौर पर जाएंगे।"
इससे पहले खालिदा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए अलग से एक दल भारत भेजे जाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications