लिब्रहान आयोग ने प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपी
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच कर रही लिब्राहन आयोग ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
न्यायमूर्ति एम. एस. लिब्रहान की अध्यक्षता में गठित इस आयोग ने अपने गठन के 17 वर्ष बाद गृह मंत्री पी. चिदम्बरम की उपस्थिति में प्रधानमंत्री को यह रिपोर्ट सौंपी।
छह दिसम्बर 1992 को हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के 10 दिनों के भीतर इस आयोग का गठन किया गया था। 16 मार्च 1993 को आयोग को रिपोर्ट सौंपनी थी। गठन के बाद से अब तक इस आयोग का कार्यकाल 48 बार बढ़ाया जा चुका है।
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा इस समय भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती के बयान भी शामिल किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications