इटली में मालगाड़ी में विस्फोट,13 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, "अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आधी रात के बाद गैस टैंकरों के पटरी से उतरने विस्फोट हुआ और लपटे तेजी से नजदीकी सड़क पर फैल गईं और कम से कम 10 मकान शोलों से घिर गए।"
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट बम धमाके जैसा था। इसमें कम से कम 35 व्यक्ति झुलस गए।
एहतियात के तौर पर आसपास के सभी घरों को खाली करा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के करीब 300 अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्यो में जुटे हुए हैं।
गैस से भरे अन्य डिब्बों में भी आग से विस्फोट की आशंका को देखते हुए राहत व बचाव कार्य में जुटे अग्निशमन अधिकारियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications