टॉप-10 विफल देशों में पाकिस्तान

अमेरिका की पत्रिका 'फॉरेन पालिसी" द्वारा जारी इस सूची में सबसे पहले स्थान पर सोमालिया है, जबकि जिम्बाब्वे दूसे और सूडान तीसरे स्थान पर है। छठे स्थान पर इराक और सातवें पर अफ्गानिस्तान रखे गये हैं। भारत के पड़ोसी श्रीलंका को 12वां, बांग्लादेश को 19वां और नेपाल को 25वां स्थान दिया गया है।
87वें नंबर पर भारत
सूची में भारत भारत 87वें स्थान पर है। पाकिस्तान को पिछले वर्ष इस सूची में नौवां स्थान हासिल हुआ था। पांचवां वार्षिक 'विफल राष्ट्र इंडेक्स" फंड फॉर पीस नामक संगठन के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो स्वतंत्र शोध संगठन है।
पत्रिका ने सूची तैयार करने में जनसंख्या दबाव, असमान विकास, आर्थिक गिरावट, शरणार्थी समस्या, मानवाधिकार और बाहरी हस्तक्षेप जैसे कारकों को ध्यान में रखा था। पत्रिका ने कहा, 'आतंकवाद से घिरे पाकिस्तान के लिए
आर्थिक संकट मौत के अनुभव के समान है। यह राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मदद पर खड़ा है।"
प्रथम दस नाकाम राष्ट्र
1. सोमालिया
2. जिम्बाब्वे
3. सूडान
4. चाड
5. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
6. इराक
7. अफगानिस्तान
8. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
9. गिनी
10. पाकिस्तान


Click it and Unblock the Notifications