2009 में सर्वश्रेष्ठ रहे भारतीय बाजार

बाजार की समीक्षा के मुताबिक भारतीय बाजारों इस साल अभी तक 59.30 प्रतिशत वापसी दे चुके हैं, जिसमें निवेशकों को 34.37 प्रतिशत लाभ हुआ है।
बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहे ब्राजील, रूस, भारत और चीन में ब्राजील और रूस के बाजार भारत की टक्कर में रहे। ब्राजील ने 56.89 रिटर्न दिया, जबकि रूस के बाजारों ने 41.61 प्रतिशत रिटर्न दिया। भारतीय शेयर बाजारों की बात करें तो सेंसेक्स 5000 अंकों की बढ़त हांसिल करते हुए 14000 अंकों तक पहुंचा।
चुनाव के बाद आयी बाजार में तेजी
समीक्षा के मुताबिक इंडोनेशिया भी एक बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है। इस साल इंडोनेशियाई बाजारों ने 55.85 प्रतिशत रिटर्न दिया। वहीं चिली में रिटर्न 51 प्रतिशत तक रहा।
बाजार के समीक्षकों का कहना है कि भारत में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का स्थाइत्व और समय पर हुए चनाव भारतीय बाजारों के लिए काफी सकारात्मक साबित हुआ। चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय बाजारों में तेजी से सुधार आये। यही नहीं आने वाले दिनों में भी तेजी से आर्थिक सुधार होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications