बारामूला में हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू

पुलिस के अनुसार बारामूला में गोलीबारी में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले सुरक्षा बलों ने नारे लगाते प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी। भीड़ फिर से आ जुटी और पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों पर पथराव करने लगी।
हालात बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिससे सलीम रशीद नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चारों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है। युवक की मौत की खबर फैलते ही तनाव बढ़ने लगा। इसके चलते जिला प्रशासन ने पूरे कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications