10 नये राज्य बनाने की मांग उठी

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा जैसे कुछ संगठनों ने केंद्र सरकार से 10 नए राज्य बनाने की मांग की है।
मिथिलामचल और सौराष्ट्र बनाने की मांग
अधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, सागर, आदि को मिलाकर बुंदेलखंड को अलग से राज्य बनाने की मांग पहले से ही लंबित है, कि अब कई और नये प्रदेश बनाने की मांग उठी है।
इन संगठनों द्वारा उठाई गई मांग में बिहार का विभाजन कर मिथिलामचल, गुजरात में सौराष्ट्र और कर्नाटक में कूर्ग प्रदेश बनाने की मांगें शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश सरकारों की ओर से कोई सिफारिश नहीं आई है। प्रदेश सरकारों से बिना बातचीत के किसी भी नए राज्य का गठन नहीं किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications