मायावती पर जमकर बरसे चिदंबरम

शिवगंगा में अपने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए चिदंबरम ने कहा, "प्रदेश में मूर्तियां लगवाने का क्या मतलब। यह जनता के धन का दुरुपयोग है।"
जातिवाद की राजनीति अब नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश में अब जातिवाद की राजनीति लगभग खत्म होने की कगार पर है। जनता अब समझदार हो गई है। इसके परिणाम हमें लोकसभा चुनाव में देखने को मिल गये। खासतौर से बिहार, उतर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जनता ने दिखा दिया कि वो जातिवाद की राजनीति नहीं चाहती है। इन राज्यों में पिछले 20 साल की जातिवादी राजनीति खत्म हो गई।
चिदंबरम ने कहा, "मुलायम सिंह यादव भले ही मेरे मित्र रहे हैं, लेकिन यूपी में उन्होंने भी जातिवाद की राजनीति करने की कोशिशें कीं। वो जनता जिसने कांग्रेस को वोट दिया, वो जातिवाद की राजनीति से कहीं ऊपर सोचती है।"


Click it and Unblock the Notifications