घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवान शहीद (लीड-1)
जम्मू, 29 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के समूह की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह जानकारी सोमवार को सेना के एक अधिकारी ने दी।
आठ कुमाऊं रेजीमेंट के जवान मोहिंदर सिंह की रविवार देर रात सीमा पार से दागी गई गोली से मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान बाल-बाल बच गया।
16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, "रविवार शाम आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सीमा की ओर से भारत में दाखिल होने की कोशिश की। हमारे पास पुख्ता रिपोर्ट है कि गोलीबारी आतंकवादियों ने की। पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी नहीं हुई।"
सिंह ने बताया,"इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और तलाशी अभियान जारी है। ऐसा लग रहा है कि घुसपैठिए पाकिस्तान भाग गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications