बांग्लादेश में महिला पर 202 कोड़े बरसाए गए
इस घटना का स्थानीय स्तर पर विरोध हुआ और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पियारा बेगम नाम की 40 वर्षीया विधवा और 25 साल के मामून मियां को शनिवार रात कोमिला जिले के खरियार में सैंकड़ों की भीड़ के सामने कोड़े लगाए गए।
कोड़ों की चोट से महिला बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों का कहना है कि वह गंभीर रूप से घायल है और इलाज की जरूरत है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने सोमवार को खबर दी कि मियां को 101 कोड़े मारे गए। बांग्लादेश में वर्ष 2001 के उच्च न्यायालय के एक फैसले के मुताबिक फतवे के तहत दी जाने वाली सजाएं गैर कानूनी हैं।
पुलिस ने इस सिलसिले में मौलाना मोहम्मद मनीरुल इस्लाम समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पियारा बेगम ने महिला एवं बाल उत्पीड़न निरोधक अधिनियम के तहत देबिदवार थाने में मामला दर्ज कराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications