यूपी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Rain in UP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह की बारिश लोगों को लिए बड़ी राहत लेकर आई। चिलचिलाती गर्मी और लू से बेहाल लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इसका आनंद लिया।

लखनऊ के अलावा रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, प्रतापगढ़, फैजाबाद, अंबेडकरनगर और गोंडा जिलों में सुबह छह बजे से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है।

ये मानसून का आगमन नहीं

बारिश के चलते मौसस सुहाना हो गया है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग अभी इस बारिश को पूरी तरह से मानसून का आगमन नहीं मान रहा है। प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि यह बारिश मानसून के आगमन का संकेत है।

गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगा। रविवार को भी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+