सिब्बल लिन्दा ऑनरेरी सीनेट में शामिल
उनके साथ 28 जून को जर्मनी के लिन्दा में नोबेल विजेताओं की लिन्दा बैठक में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बर्रोसो को भी इसमें शामिल किया गया। इस अवसर पर सिब्बल की प्रशंसा करते हुए उन्हें तकनीक के उपयोग का प्रबल समर्थक बताया गया, खासकर शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में। इसमें यह भी कहा गया कि उन्होंने इस बात को भी सुनिश्चित किया कि तकनीक के उपयोग से आम जनता को समस्याओं का स्वीकार्य हल मुहैया हो सके।
अपने संबोधन में कपिल सिब्बल ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से इस विश्व में समृद्धि आई है लेकिन यह प्रवाह सब जगह एक सा नहीं है। गरीबी एक विपदा के रूप में बनी हुई है। आगे की ओर बढ़ने के लिए हमे अपने कार्यो में परिवर्तन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications