सीमा पार से गोलीबारी में जवान शहीद

Jammu-Kashmir map
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा पार से आतंकवादियों के समूह के घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। इस घटना की जानकारी देते हुए सोमवार को सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जवानों ने आतंक‍वादियों के मनसूबों को नाकाम कर दिया।

आठ कुमाऊं रेजीमेंट के जवान मोहिंदर सिंह की रविवार देर रात सीमा पार से दागी गई गोली से मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान बाल-बाल बच गया।

पाकिस्‍तानी सेना ने की गोलीबारी

सेना के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सीमा की ओर से भारत में दाखिल होने की कोशिश की और संभवत: पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों की सहायता के लिए गोलीबारी की होगी। भारतीय सेना हालात का जायजा लेकर घटना का ब्यौरा तैयार कर रही है ताकि उसे पाकिस्तानी पक्ष को भिजवाया जा सके।

एक अधिकारी ने बताया, "यदि यह गोलीबारी पाकिस्तानी सेना ने की है तो इस साल उसकी ओर से की गई संघर्षविराम के उल्लंघन की यह तीसरी घटना होगी।" रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने पिछले वर्ष कहा था कि नवंबर 2003 में सहमति होने के बाद से पाकिस्तान 30 से ज्यादा बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+