हिमाचल में इंटरनेट पर उपलब्ध होंगे उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम बुधवार तक उपभोक्ताओं व व्यापारियों की सुविधा के लिए गत सप्ताह की तुलनात्मक दरों के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे मुनाफाखोरी पर भी अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ महीनों में ग्रामीण स्तर तक पूरे प्रदेश की सांख्यिकी इंटरनेट पर उपलब्ध होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications