चीन में ट्रेन हादसे में 3 मरे, 60 घायल
बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में सोमवार सुबह दो यात्री ट्रेनों की भिड़ंत में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा हुनान के चेनझू शहर के रेलवे स्टेशन पर हुआ। प्रांत की राजधानी चांगसा की ओर से आ रही एक टेन और शेंनजन की ओर से आ रही दूसरी ट्रेन में टक्कर हुई।
चीनी रेल मंत्री लियू झिजून बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए चेनझू पहुंच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications