3 घंटे की मुठभेड़ के बाद मारा गया व्हीलचेयर पर बैठा बंदूकधारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि क्राइसचर्च के उपनगरीय इलाके में रविवार रात व्हीलचेयर पर बैठे बंदूकधारी श्यान रिचर्ड सिमे (42) ने अपने परिजनों से कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। खबरों में कहा गया कि सिमे घायल और नशे में था।
मौके पर पुलिस पहुंची तो सिमे ने गोलीबारी कर दी। पुलिस का एक अधिकारी और उसका एक पड़ोसी घायल हो गए। दोनों गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।
पुलिस निरीक्षक डेव लावरी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सिमे ने आत्मसमर्पण करने से इंकार किया जिसके बाद उसे गोली मारी गई। गोलीबारी के दौरान अगल-बगल के सैकड़ों लोगों को वहां से दूर हटाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications