अफगानिस्तान में विस्फोट, 4 विदेशी सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने मैदान वारडक प्रांत के सरकारी प्रवक्ता के हवाले से कहा कि राजधानी काबुल से 40 किलोमीटर दूर जालरेज जिले में सैनिकों के काफिला को निशाना बनाकर किए गए धमाके में चार सैनिक मारे गए। विस्फोट में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
उधर, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि इस हमले में पांच अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications