अदालत ने कहा, आस्ट्रेलिया में छात्रों की सुरक्षा के लिए और कदम उठाए जाएं (लीड-1)
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, "हम समस्या की अनदेखी नहीं कर सकते।" न्यायालय ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
आस्ट्रेलिया में नौ मई से भारतीय छात्रों पर लगातार हमले हो रहे हैं। रविवार को सिडनी में दो भारतीय छात्रों पर बीयर की बोतल से हमला किया गया। अब तक इस तहर के हमले के 18 छात्र शिकार हो चुके हैं।
न्यायालय ने सरकार से इस मसले पर दो हफ्ते के भीतर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। देश के महाधिवक्ता जी.ई. वाहनवती ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि हमलों से निपटने के लिए आस्ट्रेलिया सरकार उचित उपाय कर रही है।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हुए हमले के सभी मामलों को नस्लीय नहीं माना जा जसता।
इस महीने के आरंभ में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया था कि वह आस्ट्रेलिया में नस्लीय हमलों का सामना कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में बताए। न्यायालय ने यह आदेश एक अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका पर सुनाया।
आस्ट्रेलिया में करीब 93,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications