राज्यपाल की ओर से चादर पेश की गई
राज्यपाल की ओर से उनके परिसहायक प्रवीण शर्मा तथा सहायक जन सम्पर्क अधिकारी डा. लोकेश शर्मा ने अजमेर में चल रहे ख्वाजा साहब के 797 वें सालाना उर्स के मौके पर मजार पर चादर चढ़ाई ।
राज्यपाल ने उर्स के मौके पर भेजे अपने संदेश में कहा है "अजमेर शरीफ में ख्वाजा साहब का मुकद्दस आस्थाना होने की वजह से देश और दुनिया भर से जायरीन खिराजे-अकीदत पेश करने के लिए यहां आते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उर्स में शांति और सुकून रहे और किसी भी तरह की बदअमनी न हो सके, इस सबके लिए पूरे इंतजामात किये जा रहे हैं ताकि हत्तुल इमकान सभी जायरीन हिफाजत के साथ जियारत कर पायें। मैं उर्स की सफलता की कामना करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications