लेबनान में हिंसक झड़पों में एक की मौत
बेरुत, 29 जून (आईएएनएस)। लेबनान में रविवार को सत्ताधारी दल और हिजबुल्लाह समर्थकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों पक्षों में आएशे और मार एलियास इलाकों में मशीन गनों और राकेट लांचर से भिड़ंत हुई।
पुलिस के मुताबिक एक महिला की मौत हुई और तीन अन्य घायल हो गए। लेबनानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सड़क पर किसी बंदूकधारी को देखते ही गोली मार दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications