जेट का परिणाम घोषित
परीक्षा नियंत्रक डा. प्राण मेहरोत्रा के अनुसार स्नातक स्तर की जेट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी अपना विकल्प पत्र भरकर 10 जुलाई 2009 तक व्यक्तिगत रूप से या डाक से अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बीकानेर को प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें स्नातक स्तर के कृषि, गृह विज्ञान, वानिकी और उद्यानिकी संकाय के सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे।
स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयोजित प्री पीजी टेस्ट में उत्तीर्ण कृषि संकाय के अभ्यर्थी भी अपना विकल्प पत्र 10 जुलाई तक अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय बीकानेर को प्रस्तुत करेंगे। गृह विज्ञान संकाय के अभ्यर्थी अपना विकल्प पत्र 10 जुलाई तक अधिष्ठाता गृह विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर को प्रस्तुत करेंगे। विकल्प पत्र के साथ डिमांड ड्राट भी संलग्न करना अनिवार्य है।
परिणाम के संबंध में विस्तृत जानकारी राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications