कांग्रेस ने तालिबान के जजिया कर लगाने की आलोचना की
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने पत्रकारों से कहा, "हम तालिबान द्वारा थोपे गए जजिया कर की आलोचना करते हैं। हालांकि यह पाकिस्तान का आंतरिक मसला है लेकिन पाकिस्तान सरकार को इसे लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए क्योंकि यह सीधे मानवीय सरोकारों से जुड़ा है। पाकिस्तान सरकार को इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। "
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में अल्पसंख्यकों पर जजिया कर लगाने की घोषणा की है। तालिबान ने कहा है कि धार्मिक सुरक्षा हासिल करनी है तो हिंदुओं, सिखों और इसाइयों को यह कर अदा करना ही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications