अमेरिकी जवानों के साथ मुठभेड़ में 9 अफगानी पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि इस मुठभेड़ में मैतिउल्लाह क्वोती समेत आठ पुलिस अधिकारी मारे गए। इसमें अपराध जांच शाखा के प्रमुख भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति हमीद करजई के भाई अहमद वाली करजई इस प्रांत के प्रमुख हैं।
मुठभेड़ के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications