मानसून में देरी से कपास और मूंगफली की बुवाई में देरी
कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के मेहसाणा और अहमदाबाद जिलों में मूंगफली और कपास की बुवाई में देरी हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में बारिश होने में करीब एक सप्ताह की देरी हुई। इस वजह से राज्य में इसके पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अंदेशा है। अभी तक राज्य में 86 लाख हेक्टर में से मात्र 436,000 हेक्टर जमीन में ही फसलों की बुवाई की जा सकी है।
सौराष्ट्र क्षेत्र को छोड़कर सभी इलाकों में फसल के प्रभावित होने की आशंका है। वहीं सौराष्ट्र क्षेत्र में अच्छी बारिश से वहां के किसान फसलों की बुवाई करने में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications