ट्रेन से धकेलने के मामले में जीआरपी महानिदेशक से सफाई मांगी
महिला का दोष बस इतना था कि उसके पास वैध टिकट नहीं था। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बच्चा किसी तरह बच गया।
एनएचआरसी के एक अधिकारी ने सोमवार को जीआरपी महानिदेशक के नाम नोटिस जारी कर इस मामले में चार सप्ताह के भीतर सफाई देने को कहा है।
एनएचआरसी की नोटिस में लिखा गया है, "मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जीआरपी के दो जवानों ने एक गर्भवती महिला और उसके तीन साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए चलती ट्रेन से धकेल दिया क्योंकि वैध टिकट नहीं होने के कारण उस महिला ने पुलिसवालों को 100 रुपये घूस देने में असमर्थता जताई थी। उस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसकी तीन साल की बच्ची की जान किसी तरह बच गई। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications