नेपाल पहुंचा स्वाइन फ्लू
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन में कहा गया कि तीन व्यक्तियों (एक 48 वर्षीय पुरुष, दूसरी 38 वर्षीय महिला और तीसरा आठ वर्षीय लड़का) में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता एस.उप्रेती ने कहा कि तीनों पीड़ितों को अलग चिकित्सा वार्ड में रखा गया है।
यह परिवार 16 जून को अमेरिका से दोहा होते हुए काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। तीनों उस समय बुखार से पीड़ित थे।
आगे की जांच के बाद उनमें फ्लू की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications