हंसराज भारद्वाज ने कर्नाटक के राज्यपाल का पद संभाला
राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.डी.दिनकरन ने भारद्वाज को राज्यपाल के सरकारी आवास राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, उनके कैबिनेट के सहयोगी और कांग्रेस पार्टी के नेता उपस्थित थे।
भारद्वाज ने रामेश्वर ठाकुर का स्थान लिया। रामेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications