पंजाब में कार नहर में गिरी, एक ही परिवार को 10 लोगों की मौत
इस दुर्घटना में नार्वे में रहने वाली अप्रवासी भारतीय नीलम और उनके भाई की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक शेवले ट्रेवेरा गाड़ी 15 फुट गहरे बिस्ट-दोआब सिंचाई नहर में गिर गई।
दुर्घटना में नीलम की पुत्री रमनदीप की भी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। सात शवों को पानी से निकाल लिया गया है जबकि अन्य की खोज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications