नेपाल में मणिपाल चिकित्सा संस्थान पर फिर हमला
पश्चिमी नेपाल में स्थित इस 15 वर्षीय संस्थान ने इस घटना के विरोध स्वरूप अपना कामकाज बंद कर दिया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की।
कॉलेज द्वारा संचालित अस्पताल के निदेशक प्रशांत चक्रबर्ती ने कहा कि पुलिस द्वारा पांच हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अस्पताल में कामकाज शुरू हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं और सभी ने उस घटना के लिए मांफी मांग ली है।
समस्या रविवार की मध्य रात्रि उस समय पैदा हुई, जब अनुभा सुब्बा नामक एक 17 वर्षीय लड़की गहन चिकित्सा कक्ष से गायब हो गई।
सुब्बा ने अपने पुरुष मित्र के साथ झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications