उड़ीसा में मानसून के आने से किसानों की उम्मीद बढ़ी
राज्य के जिन किसानों ने अभी तक फसल की बुवाई नहीं की हैं उन्होंने मानसून के आने के साथ ही खेतों की जुताई शुरू कर दी है। दूसरी ओर जिन किसानों ने फसल की बुवाई कर दी थी वे बारिश होने के बाद अब खुश नजर आ रहे हैं।
राजधानी भुवनेश्वर से 330 किलोमीटर दूर बोलांगीर जिले के किसान भरत मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "बारिश के लिए भगवान का शुक्र है। हमने अब बुवाई का काम शुरू कर दिया है।"
कृषि और खाद्य उत्पादन निदेशक अरविंद कुमार पाधी ने आईएएनएस को बताया,"बुवाई किए गए बीजों के खराब होने का अंदेशा था लेकिन अब बारिश के साथ ही स्थिति सुधर गया है।"
आम तौर पर उड़ीसा में मानसून 10 जून को प्रवेश करता है लेकिन इस बार राज्य में अभी तक मानसून नहीं आने से किसान परेशान होने लगे थे। हालांकि मई के अंतिम हफ्ते में राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications