बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.26 अंकों की बढ़त के साथ 14815.90 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.10 अंकों की गिरावट के साथ 4375.40 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,955.55 के ऊपरी और 14,685.45 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी क्रमश: 59.19 और 87.11 अंकों की तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 5230.09 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 5887.86 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के सीडी (कंज्युमर डुवरेबल) सेक्टर के सूचकांक में सबसे ज्यादा 4.24 फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.07 फीसदी की गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1686 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 964 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।
निफ्ट सूचकांक कारोबार के दौरान 4439.95 के उच्चतम और 4350.90 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications