थरूर के ट्विटर एकाउंट से जुड़े 10,000 लोग
थरूर ने तिरूवनंतपुरम में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ट्विटर पर एकाउंट बनाया था। इसके बाद उनकी एकाउंट के साथ जुड़ने वालों की संख्या में बड़ी तेजी से वृद्धि होने लगी। चुनाव जीतकर उनके पहले सांसद और फिर मंत्री बनने के साथ यह संख्या 10,000 के पास जा पहुंची।
वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में थरूर के एकाउंट के साथ सर्वाधिक लोग जुड़े हुए हैं। हालांकि यह संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एकाउंट से जुड़े लोगों से बहुत कम है।
ओबामा के एकाउंट के साथ 16 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। लोकप्रियता के मामले में सैन फ्रांसिस्को को मेयर डेविन न्यूसोम दूसरे स्थान पर हैं, जिनके एकाउंट के साथ 6.3 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications