मुंबई के एनएसजी केंद्र में मंगलवार से कामकाज शुरू होगा
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "मुंबई हमले के बाद से इस बात की जरूरत महसूस की जाने लगी थी कि इस तरह की घटनाओं के मुकाबले के लिए अन्य महानगरों में भी एनएसजी की उपस्थिति होनी चाहिए। इस तरह एनएसजी के चार क्षेत्रीय केंद्रों को मंजूरी दी गई और उन्हें मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में विकसित किया जाना तय किया गया।"
मुंबई का एनएसजी केंद्र 30 जून को चालू हो जाएगा, वहीं चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के केंद्र पहली जुलाई से काम करना शुरू कर देंगे।
बयान में आगे कहा गया है, "सरकार ने कोलकाता और हैदराबाद में भी क्षेत्रीय एनएसजी केंद्र को मंजूरी दी है। लिहाजा कोलकाता व हैदराबाद के वर्तमान एनएसजी केंद्रों का नए क्षेत्रीय केंद्रों में विलय कर दिया जाएगा।"
नया एनएसजी केंद्र मुंबई के मरोल (23 एकड़), चेन्नई के नेदुनकुंद्रम (85 एकड़), हैदराबाद के तृमुलघेरी (22 एकड़) और कोलकाता के बाडू (20 एकड़) में विकसित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications