सुजलॉन को 4.69 अरब रुपये का शुद्ध घाटा
31 मार्च को समाप्त हुए वर्ष में कंपनी की कुल आमदनी 5.12 प्रतिशत बढ़कर 74.12 अरब रुपये हो गई। जबकि इससे पिछले साल उसकी आमदनी 70.51 अरब रुपये थी।
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तुलसी तांती ने कहा, "वित्तीय वर्ष 2008-09 सभी उद्योगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पवन ऊर्जा क्षेत्र भी इसका अपवाद नहीं है।"
कंपनी ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के साथ वित्तीय वर्ष 2008-09 में 2.36 अरब रुपये का शुद्ध संचयी लाभ अर्जित किया, जो 31 मार्च 2008 को खत्म हुए वित्त वर्ष के 10.3 अरब रुपये के लाभ से 77.04 प्रतिशत कम था।
आलोच्य वर्ष में समूह की कुल आमदनी 265.3 अरब रुपये रही जो पिछले वित्तीय वर्ष के 139.47 रुपये से ज्यादा रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications