गर्भवती भारतीय महिला की डूबने से मौत
स्थानीय समाचर पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक महिला का नाम प्रशीला विल्सन है। उनका शव सोमवार को लग्जरी क्रूजर से 30 मीटर की दूरी से बरामद किया गया। वह इस सप्ताहांत से लापता थी।
विल्सन के पति माइकल शीरी ने उनके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस अधीक्षक माइकल केनी ने बताया कि विल्सन तैरना नहीं जानती थी और उसे छह महीने का गर्भ था।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications