बायोकॉन का माइलैन इंक से करार
माइलैन इंक प्रमुख विविध जेनरिक्स और विशिष्ट फार्मास्यूटिकल कंपनी है।
बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शाह ने कहा, "इस भागीदारी के फलस्वरूप हमें उम्मीद है कि हम उच्च गुणवत्ता, किफायती जैव-जेनरिक एंटीबोडीज और बायोलॉजिक्स उपलब्ध कराकर विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की बढ़ती लागत कम कर पाएंगे।"
इस करार के तहत उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए दोनों कंपनियों को विकास, पूंजी और कुछ अन्य तरह की लागत मिलकर वहन करनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications