बिजली की बचत करें दिल्लीवासी: शीला

मुख्यमंत्री ने कहा है, "उत्तर भारत में मानसून की देरी और बढ़े हुए तापमान की वजह से बिजली की मांग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। सभी दिल्लीवासियों से अनरोध है कि बिजली की मांग को कम करने के लिए वे बिजली की बचत संबंधी कदमों को उठाएं।"

मुख्यमंत्री ने मिसाल के तौर पर कुछ कदमों का उल्लेख भी किया है। मसलन उन्होंने लागों को सलाह दी है कि दुकानें शाम आठ बजे तक बंद कर दें और घर में एक ही एयर कंडीशन चलाएं।

उन्होंने कहा, "मैं दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि बिजली की बचत संबंधी कदमों को उठाकर वे सहयोग करें।"

मुख्यमंत्री की अपील पर आम लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी की रहने वाली गृहणी नीलम गुप्ता कहती हैं, "ऐसे ही समय हमें अपने भविष्य के प्रति सजह रहने की सीख मिलती है। अगर आज हम बिजली की बचत करेंगे तो कल को हमारे बच्चे भी ऐसा करेंगे। मैं मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करूंगी।"

दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली के निवासी पुनीत रहेजा का कहना है कि संकट पैदा होने के समय सरकार सो रही थी लेकिन वह अपना फर्ज समझते हुए बिजली की बचत करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+