झारखंड में 11 नक्सली गिरफ्तार
राजधानी रांची से 170 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले के चेलियामा गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली इस इलाके में पश्चिम बंगाल के लालगढ़ मामले को लेकर लोगों के बीच भ्रामक प्रचार कर रहे थे। झारखंड की इस जिले की सीमा पश्चिम बंगाल से सटी हुई है।
गौरतलब है कि इन दिनों पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के लालगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है।
गौरतलब है कि झारखंड के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो में नक्सली हिंसा में 1,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications