आपात स्थिति में विमान उतरा, सभी यात्री गंतव्य की ओर रवाना (लीड-1)
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार को उड़ान भरने के घंटा भर बाद आपात स्थिति में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरलाइन ने कहा है कि सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, "हमने सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से हैदराबाद और तिरूपति रवाना कर दिया है।"
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-हैदराबाद-तिरूपति जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या 942 में 75 यात्री सवार थे। चालक द्वारा तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद विमान को 11.40 बजे आपात स्थिति में उतार लिया गया।
उन्होंने बताया कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हो गई थी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि चालक ने तकनीकी गड़बड़ी का एहसास होने पर एहतियात के तौर पर बीच रास्ते से दिल्ली लौटने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications