ईरान में मतों की आंशिक पुनर्गणना शुरु : रिपोर्ट
तेहरान, 29 जून (आईएएनएस)। ईरान में 12 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान पड़े मतों की आंशिक पुनर्गणना सोमवार को शुरु हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी ईरान के सरकारी उपग्रह टीवी चैनल अल-आलम न्यूज के हवाले से दी। ईरान की गार्जियन कौंसिल ने चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद व्यापक पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर 10 प्रतिशत मतों की दोबारा गिनती कराने पर सहमति जाहिर की है।
पुनर्गणना के नतीजे 24 घंटों में घोषित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में हारे दो प्रत्याशियों मीर हुसैन मुसावी और मेहदी करूबी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में चुनाव में धांधलियों का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की गई थी।
13 जून को ईरान के गृहमंत्री सादिक माहसोली ने निवर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के विजयी होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अहमदीनेजाद को 62.63 प्रतिशत और मुसावी को 33.75 प्रतिशत मत मिले।
उन्होंने बताया कि अन्य दोनों प्रत्याशियों को दो प्रतिशत से भी कम मत मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications