गिरफ्तारी के बाद राज ठाकरे को मिली जमानत (लीड-1)
इससे पहले बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक राज ने कल्याण रेलवे पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
मुंबई से 80 किलोमीटर दूर ठाणे जिले के कल्याण की एक अदालत ने उन्हें 13 जुलाई तक न्यायिक हिरसत में भेजे जाने के कुछ मिनटों बाद ही 100,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।
राज के आत्मसमर्पण करने के दौरान मनसे कार्यकर्ता हजारों की तादाद में मौजूद थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इनमें दंगा और हिंसा के लिए भड़काने, भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई आरोप शामिल हैं।
गौरतलब है कि कल्याण की एक अदालत की ओर से प्रदान की गई अग्रिम जमानत उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते खारिज कर दी थी और राज को जून के आखिर तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications