'पाक को दी जाने वाली अमेरिकी मदद में सुरक्षा मानकों पर ध्यान आवश्यक'

वाशिंगटन, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय सांसदों एक समूह ने अमेरिका से कहा है कि वह अपनी अफगानिस्तान-पाक नीति में सुरक्षा मानकों को आवश्यक बनाए ताकि पाकिस्तान अमेरिकी मदद का बेजा इस्तेमाल भारत के खिलाफ गतिविधियों में न कर सके।

सांसदों का यह समूह ने अमेरिका के तीन दिनों के प्रवास के दौरान न्यूयार्क और वाशिंगटन में अमेरिकी नेताओं, नीति विशेषज्ञों और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। से सांसद 'भारत-येल संसदीय नेतृव कार्यक्रम' के तहत अमेरिका पहुंचे थे जो पिछले सप्ताह संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम को 2007 में 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' (फिक्की) और 'इंडो-यूएस फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियंस' के सहयोग से आरंभ किया गया था।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया, "यह दोनों ओर से संवाद था। हम अमेरिकी नीति निर्माताओं की सोच में बेहतर अंतर्दृष्टि चाहते थे। हम उन्हें भारतीय चिंताओं से औपचारिक और बेहतर रूप में अवगत कराने में सफल रहे।"

भारतीय सांसदों ने पाकिस्तान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करने साथ ही अमेरिका द्वारा कार्बन उत्सर्जन को जारी रखने पर भी अमेरिकी अधिकारियों को अपनी चिंता से अवगत कराया। इसके अलावा कृषि सब्सिडी से जुड़ा मुद्दा भी उठाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश जावेड़कर ने कहा, "निश्चित तौर पर जलवायु परिवर्तन, कृषि सब्सिडी और अमेरिका की अफगानिस्तान-पाक नीति चिंता के विषय हैं और हमने अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से जाहिर कर दिया। मेरा मानना है कि इस पर विचार होगा।"

कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में कहा, "मेरा मानना है कि भारत-अमेरिका संबंध प्रगाढ़ होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+