पाकिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमलों में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी सोमवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि आतंकवादियों के तीन ठिकाने नष्ट किए गए। इनमें से एक ठिकाना तो एक स्कूल में बनाया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार लाधा और साम क्षेत्रों में बमबारी के दौरान 15 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा आजम वारसिक के कारी खेल क्षेत्र में एक मकान के गोलाबारी की चपेट में आने से तीन व्यक्ति मारे गए और सात घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications